अपराधहरिद्वार

“ड्यूटी से घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा — शव रखकर लगाया जाम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।SIDCUL रोशनाबाद की एक फैक्ट्री से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे सोनू (40) पुत्र नेकीराम को देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने एक्कड़ कलां चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। मौके पर अनुपमा रावत (हरिद्वार ग्रामीण विधायक), अरविंद कुमार (जिला पंचायत सदस्य, भाजपा) और जयंत चौहान (जिला पंचायत सदस्य, बसपा) भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!