राजनीतिहरिद्वार

पिरान कलियर में चुनावी समर: एडवोकेट शबनम अंजुम ने चुनाव प्रचार में भरी जान, जनता के बीच बढ़ा समर्थन..

विरोधियों की बौखलाहट पर अकरम साबरी का पलटवार, जनता के प्यार से जीत मिलने का दावा..

पंच👊नामा
पिरान कलियर: जैसे-जैसे नगर निकाय चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जोश और उत्साह चरम पर पहुंच रहा है। नगर पंचायत कलियर का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया है। हर प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज में जनता का दिल जीतने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में निर्दलीय अध्यक्ष पद की उम्मीदवार एडवोकेट शबनम अंजुम ने भी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह क्षेत्र के हर वार्ड में घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांग रही हैं और अपने चुनावी एजेंडे को पहुंचा रही हैं।एडवोकेट शबनम अंजुम को क्षेत्र में एक शिक्षित और दृढ़ संकल्पित महिला के रूप में जाना जाता है। उनके चुनाव प्रचार की कमान उनके पति निवर्तमान सभासद और राज्य हज कमेटी के सदस्य अकरम साबरी ने भी मजबूती से संभाल रखी है। अकरम साबरी ने बीती रात महमूदपुर में डोर टू डोर अभियान चलाते हुए लोगों से मुलाकात की और अपनी पत्नी के चुनाव चिन्ह “बस” के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने जनता को अपने विकास कार्यों की याद दिलाते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति देने का वादा किया।
————————————-
विरोधियों की बौखलाहट….अकरम साबरी ने बताया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी प्रत्याशियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी घबराहट के कारण विरोधी उनके खिलाफ झूठी अफवाहें और मनगढ़ंत कहानियां फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, “विरोधियों की ये चालें उनकी बौखलाहट का सुबूत हैं। हमें जनता पर पूरा भरोसा है और हमें यकीन है कि क्षेत्र के लोग हमारे विकास कार्यों और हमारी सेवा भावना का सम्मान करेंगे। हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता के प्यार व समर्थन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।
————————————-
जनता के मुद्दे और वादे…..एडवोकेट शबनम अंजुम ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर नागरिक का समग्र विकास करना होगा। बेहतर सफाई व्यवस्था, जल निकासी की समस्या का समाधान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं के लिए सुरक्षा जैसे मुद्दे उनके प्रमुख चुनावी वादों में शामिल हैं।
————————————-
चुनाव प्रचार में जुटे समर्थक…..एडवोकेट शबनम अंजुम का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उनके समर्थक वार्ड-वार्ड जाकर उनके लिए समर्थन जुटा रहे हैं। क्षेत्र की जनता में भी उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि चुनाव के नतीजों में जनता का यह उत्साह किस तरह आकार लेता है। पिरान कलियर का यह चुनावी संग्राम हर गुजरते दिन के साथ रोचक होता जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं, लेकिन जनता का विश्वास और समर्थन किसे मिलेगा, इसका फैसला मतदान के दिन ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!