
पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: चर्चित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में फरार चल रहे 2 लाख के ईनामी बदमाश राहुल उर्फ चौंधा को आखिरकार दून पुलिस ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कप्तान अजय सिंह की सटीक रणनीति और दून पुलिस की अथक मेहनत के चलते यह बड़ी सफलता हासिल हुई।राहुल चौंधा, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था, न केवल उत्तराखंड बल्कि बिहार और अन्य राज्यों की पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। इस कुख्यात बदमाश पर लूट और डकैती के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने भी इस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
————————————-
कई राज्यों में फैला था अपराध का जाल….राहुल उर्फ चौंधा और उसके गिरोह ने उत्तराखंड के अलावा बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी लूट और डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी से जहां रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण की गुत्थी पूरी तरह सुलझ गई है, वहीं कई राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है।
————————————-
कप्तान की रणनीति और टीम का जज्बा……एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहद सटीक योजना बनाई। राहुल चौंधा की लोकेशन का पता लगाकर, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभियान चलाया गया और बदमाश को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, अब तक इस प्रकरण में पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
————————————-
गिरफ्तार बदमाश का विवरण….
नाम: राहुल उर्फ चौंधा
पिता का नाम: दीपक महतो
स्थायी पता: शकरपुर, जिला बेगूसराय, बिहार
वर्तमान पता: विश्वास कॉलोनी, अमीन रोड, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
————————————-
टीम की मेहनत रंग लाई…..
इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिस और एसओजी की टीम का विशेष योगदान रहा। जिनमें थानाध्यक्ष,वसंत विहार प्रदीप सिंह रावत, थानाध्यक्ष, प्रेम नगर गिरीश नेगी, एसओजी प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक एसआईटी आशीष रावत, हेडकांस्टेबल परविंदर, कांस्टेबल रोबिन एसओजी कांस्टेबल लोकेन्द्र, मनोज, सोनी कुमार व आशीष शर्मा ने शामिल रहे।