अपराधहरिद्वार

दुष्कर्म पीड़िता की मां से 3.20 लाख की ठगी में भीम आर्मी नेता पर मुकदमा..

सरकार से मिली थी सहायता राशि, आरोपियों को सजा दिलाने के नाम पर बनाया शिकार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां न्याय के नाम पर एक पीड़ित मां से लाखों की ठगी कर ली गई। बहुचर्चित शांतरशाह सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कांड से जुड़े इस प्रकरण में एक कथित भीम आर्मी नेता ने मृतका की मां को न्याय दिलाने का झांसा देकर ₹3,20,000 ठग लिए। अब पुलिस आरोपी को कानूनी कंगन पहनाने की तैयारी कर रही है।
————————————–
कैसे हुआ फर्जी इंसाफ का खेल…?दरअसल मामला 24 जून 2024 का है, जब बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस वीभत्स कांड में पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकार की ओर से मृतका की मां को मुआवजे के रूप में करीब ₹8 लाख की सहायता राशि दी गई। लेकिन मदद की इस रकम पर कुछ लालची नजरें गड़ा चुकी थीं। इन्हीं में से एक था नीरज पुत्र स्वर्गीय दयावान, निवासी बहादरपुर सैनी, हरिद्वार, जो खुद को भीम आर्मी का नेता बताकर पीड़ित परिवार के करीब आया।
—————————————-
‘इंसाफ दिलाने’ के नाम पर लाखों की ठगी….नीरज ने मृतका की मां को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में सभी अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेगा। लेकिन यह केवल एक धोखा था.! उसने इस झूठे दावे के जरिए पीड़िता से ₹3,20,000 ऐंठ लिए। जब महिला ने अपनी गाढ़ी कमाई वापस मांगी, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
—————————————-
पुलिस ने कस लिया शिकंजा….पीड़िता की शिकायत पर थाना बहादराबाद में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाने की तैयारी हो रही है।
————————————–

पीड़ित की मां किया ठगी से इनकार….
भीम आर्मी नेता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ठगी की बात से इनकार कर रही है। वीडियो में महिला यह कहती हुई भी सुनाई जा रही है कि उन्हें एक युवक पुलिस चौकी बुलाकर ले गया था और वहां एक पेपर पर साइन कराए थे। इसके बाद उन्हें सुबह मुकदमे की जानकारी हुई। हालांकि, “पंच👊नामा… इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन मुकदमे के बाद वीडियो सामने आने पर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!