हरिद्वार

वंदना कटारिया के सम्मान में कांग्रेस का आंदोलन छठवें दिन भी जारी, कल होगा ज़ोरदार घेराव — दलित विरोधी रवैये को लेकर भाजपा को घेरा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के सम्मान की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना आज छठे दिन भी वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर जारी रहा। आंदोलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लगातार जोश और आक्रोश दोनों बना हुआ है।धरने पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस लगातार छह दिनों से दलित सम्मान और वंदना कटारिया के हक़ की लड़ाई लड़ रही है, वह दर्शाता है कि पार्टी समाज के वंचित वर्गों के साथ पूरी ताक़त से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन हठधर्मिता पर उतारू है, इसलिए अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी क्रम में कल कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक और महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दलित विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दलित समाज भाजपा को उसका जवाब देगा और सबक सिखाएगा।धरनास्थल पर वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर और वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि यह आंदोलन अब एक जनजागरण अभियान का रूप ले चुका है। दलित समाज को यह समझना होगा कि मौजूदा सरकार उनके हितों की रक्षा करने में असफल रही है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता।धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखी गई। प्रमुख रूप से मौजूद रहे: चौधरी करतार सिंह खारी, तीरथ पाल रवि, प्रीतम बर्मन, महेश चंद, कैलाश प्रधान, इदरीश, महिपाल सिंह रावत, कुंवर सिंह बिष्ट, लक्ष्य चौहान, ऋषभ वशिष्ठ, ओम मलिक, तुषार कपिल, शुभम जोशी, याज्ञिक वर्मा, अमित चंचल, गुलशन्वर चौधरी, करण सिंह राणा, सोनू प्रजापति, रिजवान और अन्य कार्यकर्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!