अपराधहरिद्वार

“तेल के खेल में फिसले दारोगा जी, पैसे लेते वीडियो वायरल, कप्तान ने किया लाइन हाजिर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: जनपद की एक पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा का रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सख्त रुख अपनाया और लण्ढौरा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।बताया जा रहा है कि यह मामला टैंकरों से तेल निकालने वालों से अवैध रूप से रुपये लेने से जुड़ा है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पैसों का लेनदेन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की लण्ढौरा चौकी में तैनात उपनिरीक्षक महिपाल सैनी का यह वीडियो जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, तुरंत कार्रवाई की गई। अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में उन्हें हटाकर पुलिस लाइन रोशनाबाद भेज दिया गया।खास बात यह है कि उपनिरीक्षक महिपाल सैनी पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद वह दोबारा कुर्सी लेने में कामयाब रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आने से विभागीय निगरानी और तैनाती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और इस पूरे प्रकरण की आंतरिक जांच भी कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!