हरिद्वार

“पंचायत राज दिवस पर किशनपुर जमालपुर में तीन दिवसीय “उत्सव 2026” का भव्य आयोजन..

रुड़की में प्रेस वार्ता कर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौ. तहसीन ने दी जानकारी, मंत्रीगण होंगे मुख्य अतिथि..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: पंचायत राज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत किशनपुर जमालपुर, ब्लॉक रुड़की में 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिवसीय “उत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रुड़की के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौ. तहसीन ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।मौ. तहसीन ने बताया कि यह आयोजन पंचायत राज दिवस एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रमुखता दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल ले ग्रांड फार्म, एनएच-73, किशनपुर जमालपुर निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को सायं 7 बजे उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं 25 अप्रैल को सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। 26 अप्रैल को आयोजित म्यूजिकल नाइट में प्रसिद्ध सिंगर दीपा साहनी अपनी प्रस्तुति देंगी।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि तीनों दिनों में प्रदर्शनी मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 100 फीट राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण, एंबुलेंस सेवा, डिजिटल वार्ड की झलक सहित कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।मौ. तहसीन ने कहा कि मेले में आकर्षक झूले, फूड स्टॉल और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में विकास योजनाओं को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन का हिस्सा बनें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और इसे भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!