अपराधहरिद्वार

“Haridwar: शादी के महज 9 महीने बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला शव..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखीमपुर निवासी आकाश के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 9 महीने पहले ही हुई थी।

घटना उस समय सामने आई जब युवक की पत्नी शाम को घर लौटी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो चिंता बढ़ गई। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए—युवक पंखे से लटका हुआ था।घटना की जानकारी मकान मालिक द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मृतक आकाश की शादी अभी करीब 9 महीने पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी के मुताबिक, सुबह तक सब कुछ सामान्य था और किसी प्रकार के विवाद या तनाव की जानकारी नहीं है।एसपी सिटी अभय प्रताप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!