शिक्षाहरिद्वार

“राजधानी में चमकी हरिद्वार की प्रतिभा, गायिका शीना भटनागर ने जीता रनर अप का ख़िताब..

ऋषिकेश के ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय की छात्रा हैं शीना, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऋषिकेश। राजधानी देहरादून में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव में हरिद्वार की प्रतिभा ने अपनी अलग पहचान बनाई। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश की छात्रा शीना भटनागर ने ‘ग्राफेस्ट 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का खिताब हासिल किया है।ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर रही। ऐसे में एमए (संगीत गायन) द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा शीना भटनागर ने भारतीय शास्त्रीय एकल गायन में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन.के. जोशी, परिसर निदेशक प्रोफेसर महावीर सिंह रावत तथा प्रोफेसर एम.एस. रावत ने छात्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शीना की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।इसके अलावा डीएसडब्ल्यू, संकाय अध्यक्ष और सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने भी छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष व सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. शिखा ममगांई ने बताया कि शीना शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने शीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि परिसर के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।एसएमजेएन पीजी कॉलेज से निकली प्रतिभा…..
शीना भटनागर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज परिवार ने भी खुशी जाहिर की है। दरअसल, शीना भटनागर हरिद्वार की निवासी हैं और एसएमजेएन पीजी कॉलेज की छात्रा रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ संगीत की मजबूत नींव रखी।कॉलेज प्रबंधन समिति और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने शीना को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शीना ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।इसके साथ ही डॉ. संजय माहेश्वरी, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, संगीत शिक्षिका अमिता मल्होत्रा और कॉलेज की पूर्व शिक्षिका डॉ. सरस्वती पाठक ने भी शीना भटनागर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज परिवार ने उम्मीद जताई कि शीना आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी और संस्थान का नाम रोशन करती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!