“सिडकुल पुलिस का गुडवर्क: 13 साल के मासूम को चंद घंटों में ढूंढ निकाला, परिजनों ने कहा—थैंक्यू हरिद्वार पुलिस.!

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 13 वर्षीय बालक राज मौर्या अचानक लापता हो गया। परिजनों की चिंता और बेचैनी के बीच पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए ऐसा एक्शन लिया कि कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। इस तेज कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी पर मुहर लगा दी।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चला सर्च ऑपरेशन……
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की गई। गुमशुदगी का मुकदमा थाना सिडकुल में दर्ज होते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया और बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में टीम ने दिखाई तेजी…..
थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित टीम—जिसमें चौकी प्रभारी देवेंद्र चौहान, विवेचक हरीश चन्द्र, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी व कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे—ने तत्काल आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए सुराग जुटाए और तेजी से कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक राज मौर्या को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया।



