अपराधहरिद्वार

“मामूली विवाद में पड़ोसी ने ईंट मारकर की हत्या, पुलिस में चंद घन्टों में आरोपी को किया गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: कोतवाली नगर क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक की पड़ोसी ने ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वादी नीरज सक्सेना की तहरीर के आधार पर सौरभ कौरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे किसी बात को लेकर सौरभ और दीपक सक्सेना के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सुरागरसी-पतारसी के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ कौरी (25 वर्ष) को हिलवाई पास रोड के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि गाली-गलौज से नाराज होकर उसने पास में पड़ी ईंट उठाकर दीपक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डर के चलते जंगल में छिपा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार व कांस्टेबल सौरभ नौटियाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!