अपराधहरिद्वार

“रुड़की में स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा: SSP के निर्देश पर 7 सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, अनियमितता मिलने पर संचालकों के चालान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: शहर में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। अचानक हुई छापेमारी से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कई सेंटरों पर अनियमितताएं मिलने पर पुलिस ने सात स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में संदिग्ध गतिविधियों और नियम विरुद्ध संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। SSP ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने दस्तावेजों, कर्मचारियों के सत्यापन और संचालन संबंधी मानकों की जांच की। जांच के दौरान सात स्पा सेंटरों पर अनियमितताएं पाए जाने पर संचालकों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए।पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 3250 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही स्पा सेंटर मालिकों और संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!