अपराधदेहरादून

“जेल में रची गई 30 लाख की साजिश, धमकी भरी चिट्ठी के बाद घर पर बरसाईं गोलियां, तमंचे समेत दबोचा गया शातिर..

जेल में बंद आरोपी के इशारे पर हुई थी वारदात, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस का कड़ा एक्शन..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: जेल की सलाखों के पीछे रची गई 30 लाख रुपये की रंगदारी की साजिश को दून पुलिस ने बेनकाब करते हुए जानलेवा हमले के एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूसों समेत गिरफ्तार कर लिया। हत्या और मादक पदार्थ तस्करी समेत कई संगीन मामलों में जेल जा चुका आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक कारोबारी परिवार को धमकाकर मोटी रकम वसूलने की फिराक में था। घर पर धमकी भरी चिट्ठी फेंकने के बाद फायरिंग कर दहशत फैलाने की वारदात को अंजाम दिया गया था।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने खोली रंगदारी गैंग की परतें……
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर कोतवाली प्रेमनगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। बीती 25 मई को लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर निवासी सीमा राजपूत की तहरीर पर अर्जुन, दीपिका, विकास बलारा और अमन के खिलाफ 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में दबिश, बिधौली से पकड़ा गया आरोपी….
प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए नौ जून को बिधौली क्षेत्र से आरोपी अमन पुत्र सुपेंद्र निवासी नालापानी, डालनवाला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।जेल में हुई दोस्ती, फिर रंगदारी की साजिश……
पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि वह पूर्व में हत्या, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों में करीब चार-पांच वर्ष जेल में रह चुका है। जेल के दौरान उसकी मुलाकात हत्या के मामले में बंद अर्जुन पुत्र बलवान निवासी सोनीपत और संजय राजपूत से हुई थी। बाद में अर्जुन और संजय के बीच विवाद हो गया। अर्जुन ने संजय राजपूत से 30 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं मिलने पर परिवार को खत्म कराने की धमकी दी। इसी योजना के तहत अर्जुन की बहन दीपिका और उसके साथी विकास बलारा के साथ मिलकर अमन ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।तड़के चार बजे फेंकी धमकी भरी चिट्ठी, फिर चली गोली…..
पुलिस के अनुसार, 20 मई की सुबह करीब चार बजे आरोपी विकास बलारा ने संजय राजपूत के ईस्ट होप टाउन स्थित घर में धमकी भरा पत्र फेंका, जबकि अमन ने अपने पास मौजूद तमंचे से घर की ओर फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।हत्या, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज……
गिरफ्तार आरोपी अमन पर डालनवाला, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों में हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इस मामले में वांछित अर्जुन पुत्र बलवान निवासी सोनीपत वर्तमान में जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध है, जबकि विकास बलारा और दीपिका की तलाश जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल अरशद, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल रवि शंकर तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल किरण कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!