हरिद्वार

“रहस्यमयी ढंग से लापता हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। थाना कलियर क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।दरियापुर निवासी हरपाल सैनी पुत्र तेजपाल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मामा राजपाल (75) चार जून की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उनका पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने इमली चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!