अपराधहरिद्वार

“वन कर्मियों पर हमला पड़ा भारी, 24 घंटे में तीन दबोचे; कार से निकले 105 जाली नोट..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाली नोटों के कारोबार का भी हुआ खुलासा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; वन कर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले तीन शातिर बदमाशों को श्यामपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो मामला सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ₹500 के 105 जाली नोटों की बरामदगी के साथ नकली करेंसी के अवैध कारोबार का भी बड़ा खुलासा हो गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। वन रेंज श्यामपुर में तैनात वन आरक्षी ललित कुमार की तहरीर पर कोतवाली श्यामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि ड्यूटी के दौरान वह अपने साथी वन आरक्षी अश्विनी कुमार के साथ सरकारी कार्य कर रहे थे, तभी पांच लोगों ने अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली, जान से मारने की धमकी दी, मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया और नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों वन कर्मियों को घायल भी कर दिया।पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) एवं प्रभारी कोतवाली श्यामपुर अवनी तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद घटना में शामिल सियाज कार संख्या की तलाशी लेने पर ₹500 मूल्य वर्ग के 105 जाली नोट, एक लोहे की रॉड, छह ए-4 साइज पेपर शीट, एक एटीएम कार्ड व बुकलेट बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आरोपियों की नकली नोट तैयार करने और उन्हें बाजार में चलाने के अवैध कारोबार में संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही जाली नोटों के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच जारी है।गिरफ्तार आरोपी….
1:- शिवम कश्यप पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गली नंबर-5, श्यामपुर, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
2:- अनुल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गली नंबर-5, श्यामपुर, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।
3:- विकास सिंह पुत्र नौबहार सिंह, निवासी कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम….
पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) एवं प्रभारी कोतवाली श्यामपुर सुश्री अवनी तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत, उपनिरीक्षक मोहन कठैत, मुख्य उपनिरीक्षक रचना पठानिया, अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़, कांस्टेबल संदीप पुंडीर व होमगार्ड अंकित रावत शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!