हरिद्वार

“हरित हरिद्वार की ओर बड़ा कदम, सिंहद्वार से द एडवेंट स्कूल ने छेड़ी हजारों पौधे लगाने की मुहिम..

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में ‘द एडवेंट स्कूल, हरिद्वार ने रविवार को सिंहद्वार क्षेत्र से व्यापक वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। विद्यालय प्रबंधन ने हरिद्वार हाईवे के किनारे स्थित सड़कों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य तय करते हुए अगले दो माह तक लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाने व हजारों पौधे लगाकर उनकी नियमित देखरेख करने की प्रतिबद्धता जताई।अभियान का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अनुज चौधरी, प्रधानाचार्या श्वेता कोचर, भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की।विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में संध्या वर्मा, रुबल मेहरवाल, प्रज्ञा मिश्रा और प्रशांत भी कार्यक्रम में शामिल रहे। वहीं संजीव जी, अजय चौहान, कमल राजपूत (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), राजीव चौधरी, राजीव पवार, चंदन सैनी तथा आशीष चौधरी (पिंटू जी) ने भी अभियान में सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत सामाजिक दायित्व है। इसी सोच के साथ आगामी दो महीनों तक निरंतर वृक्षारोपण किया जाएगा और लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी पूरी जिम्मेदारी निभाई जाएगी, ताकि हरिद्वार को अधिक स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!