देहरादून

“नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए हर बीएलओ को मिलेंगे 100-100 आवेदन पत्र..

मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने पर रहेगा जोर, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे आवेदन, एसआईआर में किस विधानसभा में कितने वोट कटे, (देखें लिस्ट)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नए मतदाताओं का पंजीकरण तेज करने के लिए निर्वाचन आयोग ने अहम फैसला लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 100-100 आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य उन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है, जिनका नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में नहीं आ सका।उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इस दौरान नए मतदाता भी आवेदन कर सकेंगे। संबंधित बीएलओ घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों से आवेदन भरवाएंगे और उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि उनके बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और पुनरीक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व त्रुटिरहित बन सके।प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 71.33 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!