अपराधहरिद्वार

“दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; दुकान बंद कर देर रात घर लौट रहे एक व्यक्ति की जिंदगी तेज रफ्तार ट्रक ने पलभर में छीन ली। इमलीखेड़ा मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सीमा विवाद के चलते भगवानपुर और पिरान कलियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का होने पर स्थानीय पुलिस ने आगे की कार्रवाई संभाली।जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के करालहटी गांव निवासी शिवराज सिंह चौहान की इमलीखेड़ा मार्ग पर दुकान है। बुधवार की देर रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान इमलीखेड़ा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि शिवराज सिंह चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर और पिरान कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा था, इसलिए पहले अधिकार क्षेत्र को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। जांच में मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का निकला, जिसके बाद भगवानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!