अपराधहरिद्वार

“रिटायर्ड जज की मौत के बाद ‘मौत के पते’ पर घमासान..! सौतेली मां ने कोर्ट पहुंचकर बेटे पर दर्ज कराया फर्जी ‘डेथ सर्टिफिकेट’ बनवाने का मुकदमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: एक रिटायर्ड जज के बेटे पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगा है। रिटायर्ड जज की दूसरी पत्नी यानि आरोपित की सौतली मां ने कोर्ट की मदद से ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोपित बेटे और उसके चाचा को नामजद किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, प्रमिला राठी निवासी ग्राम गाजीवाली, थाना श्यामपुर ने बताया कि उनके पति राजेंद्र सिंह राठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद से रिटायर्ड हुए थे। उनकी पहली पत्नी शशि प्रभा का 21 दिसंबर 1996 को निधन हो गया था। इसके बाद वर्ष 2003 में राजेंद्र राठी ने उनसे विधिवत विवाह किया था। जिसका पंजीकरण भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय हरिद्वार में कराया गया था। 10 जून 2025 को राजेंद्र सिंह राठी का निधन हो गया। आरोप है कि पति राजेंद्र सिंह की पहली पत्नी से जन्म राहुल राठी निवासी नील खुदाना, ज्वालापुर ने अपने चचेरे चाचा रवि उर्फ रविंद्र सिंह निवासी नील खुदाना, ज्वालापुर के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। दोनों ने मृत्यु का वास्तविक स्थान ग्राम गाजीवाली के बजाय नील खुदाना, ज्वालापुर में दिखाते हुए नगर निगम हरिद्वार से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। प्रमिला राठी ने बताया कि ग्राम पंचायत गाजीवाली की जांच के बाद जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार ने वास्तविक तथ्यों की पुष्टि करते हुए सही पते के आधार पर राजेंद्र सिंह राठी का वैध मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। न्यायालय के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने राहुल राठी और रवि उर्फ रविंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!