उत्तराखंड

“पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर गरजा सुराज सेवा दल, शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, इस्तीफे की मांग तेज..

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी बोले— युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आंदोलन होगा और उग्र..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
रामनगर; प्रदेश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामलों को लेकर सुराज सेवा दल ने शनिवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रामनगर में धरना-प्रदर्शन कर

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही परीक्षा अनियमितताओं से प्रदेश के युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है और सरकार इस पूरे मामले में जवाबदेही तय करने से बच रही है।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी, जिला नैनीताल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पी.एन.जी. राजकीय महाविद्यालय, रामनगर में एकत्रित हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने हजारों मेहनती अभ्यर्थियों के सपनों को तोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय भ्रामक बयान देकर युवाओं की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए तथा सभी पेपर लीक मामलों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि परीक्षा में धांधली केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लाखों युवाओं और उनके परिवारों के भविष्य पर सीधा हमला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेपर लीक माफिया, दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला तो सुराज सेवा दल पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगा।प्रदर्शन के दौरान संगठन ने मांग की कि सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।धरना-प्रदर्शन में रमेश जोशी, राजू तड़ियाल, अजय, छोटू, भारत, सेवक संधू, राहुल शर्मा, संजय, देवेन्द्र बिष्ट, हिमांशु धामी, प्रशांत सनवाल, कीर्ति डुम्का, नौशाद, अलीम, नदीम, खलील, नफीस, योगेश, अजय मौर्य, विजेंद्र राघव, राहुल भारती, निशिकांत शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!