अपराधदेहरादून

“पटेलनगर में पुलिस का डबल एक्शन, शराब तस्कर और खुखरीबाज गिरफ्तार..

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व कार्रवाई, आबकारी और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; अपराध और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान में पटेलनगर पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 60 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब, जबकि दूसरे के पास से अवैध खुखरी बरामद की। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा।इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान चक्की टोला मंडी के पीछे संदिग्ध रूप से घूम रहे जितेंद्र पुत्र रोशन, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने आईएसबीटी पटेलनगर में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश चौहान पुत्र महिपाल, निवासी चौहान गली, मेहूवाला, पटेलनगर, देहरादून बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में खलबली मची रही।पुलिस टीम में कांस्टेबल चमन, कांस्टेबल हरमिंद, कांस्टेबल अमित कुमार व कांस्टेबल वीरेंद्र ग्वाल शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!