अपराधहरिद्वार

“आदित्य राणा हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 घंटे में तीनों आरोपी दबोचे; तमंचा भी बरामद..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चार पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नाम
भगवानपुर; भगवानपुर में हुए आदित्य उर्फ आदि राणा हत्याकांड की गुत्थी हरिद्वार पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का आरोपियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को खत्म करने के बहाने उसे आरोपियों ने अपने घर बुलाया और कथित तौर पर एक राय होकर देशी तमंचे से फायर कर उसकी हत्या कर दी। मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, खोखा और कारतूस भी बरामद किया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हत्याकांड के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ाने के साथ संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।एसपी देहात अभय सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिले इनपुट को आपस में जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज किए।प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में कोतवाली भगवानपुर पुलिस की चार अलग-अलग टीमों का गठन कर हत्याकांड के खुलासे के लिए अभियान चलाया। लगातार की गई जांच और पुलिस की घेराबंदी के बीच मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, संयुक्त पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। विवेचना में सामने आया कि मृतक आदित्य उर्फ आदि राणा का आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के निस्तारण के उद्देश्य से आरोपियों ने उसे अपने घर बुलाया, जहां कथित तौर पर तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।इस संबंध में मृतक के भाई सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर की तहरीर पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा, खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए आरोपी…
1:- अनिल शर्मा पुत्र रामपाल
2:- राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा
3:- रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा निवासीगण प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।हत्याकांड के खुलासे में शामिल पुलिस टीम….
प्रभारी निरीक्षक रितेश साह,
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट,
उपनिरीक्षक मुकेश दत्त नौटियाल,
उपनिरीक्षक बलराम जोशी,
अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान,
हेड कांस्टेबल विपिन शर्मा,
हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार,
कांस्टेबल सुशील तोमर शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!