हरिद्वार

“SIR के बाद बदली हरिद्वार की मतदाता तस्वीर, खानपुर टॉप पर तो रुड़की एक लाख से नीचे..

अंतिम मतदाता सूची जारी; जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 12.45 लाख मतदाता, नौ सीटों पर संख्या एक लाख से अधिक..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। सूची के अनुसार हरिद्वार जनपद की 11 विधानसभा सीटों में कुल 12,45,458 मतदाता दर्ज हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से खानपुर सबसे आगे है, जबकि रुड़की सबसे पीछे है। खानपुर में 1,35,727 मतदाता हैं, जबकि रुड़की में 90,619 मतदाता दर्ज किए गए हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बीच 45,108 मतदाताओं का अंतर है।खानपुर के बाद बीएचईएल रानीपुर…..
मतदाता संख्या के मामले में खानपुर के बाद बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। यहां 1,31,908 मतदाता दर्ज हैं। हरिद्वार ग्रामीण 1,23,157 मतदाताओं के साथ तीसरे स्थान पर है। भगवानपुर में 1,15,931, पिरान कलियर में 1,15,808, झबरेड़ा में 1,13,327 और ज्वालापुर में 1,10,933 मतदाता हैं।हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में 1,09,666 और मंगलौर में 1,07,438 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वहीं लक्सर में 90,944 मतदाता हैं। इस तरह जिले की 11 विधानसभा सीटों में नौ सीटों पर मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है, जबकि रुड़की और लक्सर में यह आंकड़ा एक लाख से नीचे है। रुड़की और लक्सर के बीच भी केवल 325 मतदाताओं का अंतर है।आठ जून से शुरू हुई थी प्रक्रिया…..
उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया आठ जून 2026 से शुरू हुई थी। 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गईं। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया गया। इसके बाद तीन अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई।पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने को चलेगा अभियान……
अंतिम सूची जारी होने के बाद भी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पुरानी और वर्तमान मतदाता सूचियों का मिलान करेंगे। इसके साथ ही घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान की जाएगी, जिनका नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं हो पाया है।पात्र नागरिकों को फार्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में सहायता दी जाएगी। पहली बार मतदान के पात्र युवाओं समेत अन्य पात्र नागरिकों को भी पंजीकरण का अवसर मिलेगा। SIR के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों की मतदाता स्थिति स्पष्ट हो गई है। आंकड़ों में खानपुर सबसे अधिक मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र है, जबकि रुड़की में मतदाताओं की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!