अपराधहरिद्वार

“इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, प्यार के जाल में फंसाकर लाखों ऐंठने का आरोप; विरोध किया तो झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी..

एसएसपी हरिद्वार से की शिकायत, बैंक खाते खंगालने पर सामने आए कथित लाखों के लेनदेन; युवती समेत साथियों पर कार्रवाई की मांग..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
अजब सिंह, हरिद्वार; सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने, मानसिक दबाव बनाकर लाखों रुपये ऐंठने और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पथरी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर निवासी ने इस संबंध में एसएसपी हरिद्वार को शिकायत देकर युवती और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, पथरी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पुत्र की इंस्टाग्राम के माध्यम से सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र की एक युवती से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि युवती ने युवक को अपने कथित प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोप है कि युवक पर मानसिक दबाव बनाकर उससे लाखों रुपये की रकम हड़प ली गई और उसे लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती रही।शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसके पुत्र ने युवती से बातचीत बंद कर दी तो युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके बाद युवक को जेल जाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मामले की पड़ताल की तो उन्हें कथित तौर पर बैंक लेनदेन से कई अहम जानकारियां मिलीं।परिजनों को युवक के बैंक खाते की जांच करने पर लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ये रकम युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग तारीखों में अन्य लड़कियों के खातों में जमा कराई थी। इसी आधार पर शिकायतकर्ता ने युवती पर अन्य युवकों को भी कथित रूप से अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने वाला गिरोह संचालित करने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती और उसके कथित साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही बैंक खातों और संदिग्ध लेनदेन की जांच कर पूरे मामले का खुलासा करने की गुहार लगाई गई है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!