अपराधहरिद्वार

“फायरिंग के बाद भागने का मौका भी नहीं मिला, चार घंटे में पुलिस ने दबोचा आरोपी; पुरानी रंजिश में चली थी गोली..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तमंचा बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने वारदात के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। ग्राम कटारपुर में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और घटना की तह तक पहुंचते हुए नामजद आरोपी अर्जुन को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाते हुए मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच के दौरान सामने आया कि फायरिंग की घटना पुरानी रंजिश का नतीजा थी।थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पथरी पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम कटारपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष विक्की और उसके साथियों ने उसके ऊपर फायरिंग की थी। इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने सोमवार को विक्की पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आरोपी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि विक्की ने दोबारा उसके ऊपर फायरिंग की है, ताकि पुलिस का शक उस पर न जाए। हालांकि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों को खंगाला तो पूरी कहानी सामने आ गई।पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए फायरिंग की घटना का खुलासा किया और आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में…
1:- मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरूपुर
2:- का0 नरेश बहुगुणा, चौकी फेरूपुर
3:- का0 रविन्द्र बिष्ट, चौकी फेरूपुर
4:- का0 सोहन राणा, चौकी फेरूपुर
5:- का0 अनिल पंवार, चौकी फेरूपुर
6:- का0 सुबोध शर्मा, चौकी फेरूपुर

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!