“हरिद्वार NUJ (I) में नई टीम का आगाज, देवेंद्र शर्मा को कमान; जोगेंद्र मावी बने महामंत्री..
पत्रकारों की एकजुटता को मिलेगी नई धार, 25 अक्टूबर को होगा भव्य कार्यक्रम; अमित शर्मा को आयोजन की जिम्मेदारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पत्रकारों की एकजुटता को नई धार देने और संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की हरिद्वार इकाई का गठन किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष और जोगेंद्र मावी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, आगामी 25 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम की कमान प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाकर सौंपी गई। नई जिम्मेदारियों की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों ने तालियों के साथ स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।
बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकजुटता, आपसी समन्वय और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों के प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने, समाज की समस्याओं को सामने लाने और जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाती है। ऐसे में पत्रकारों के बीच एकता, सहयोग और पेशेवर प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन की मजबूती को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। एनयूजे (आई) के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने संगठनात्मक समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल और सहयोग से ही संगठन को प्रभावी बनाया जा सकता है। वहीं, एनयूजे (आई) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने जिलाध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद पर जोगेंद्र मावी के नाम की घोषणा की। इस घोषणा का बैठक में मौजूद पत्रकारों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से उठाने की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार राहुल वर्मा ने पत्रकारिता और पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं, पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर, अमित शर्मा और बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं को उजागर करने के साथ आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और एकजुटता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पूर्व में हरिद्वार प्रेस क्लब के महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में एनयूजे (आई) की हरिद्वार इकाई की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। वहीं, महामंत्री बनाए गए जोगेंद्र मावी से संगठन के कार्यों को गति देने और पत्रकारों को एक मंच पर जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई। बैठक में 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके लिए प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप रावत ने किया।
बैठक में ये पत्रकार रहे मौजूद…..
बैठक में एनयूजे (आई) के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सुनील पाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, करन खुराना, सुभाष कपिल, राधिका नागरथ, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, निशा शर्मा, ललितेंद्र नाथ, लव शर्मा, प्रतिभा वर्मा, संदीप शर्मा, अनिल भास्कर, स्वरूप पुरी, प्रशांत शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, मयूर सैनी, केपी चौहान, सुरेंद्र शर्मा, वैभव भाटिया, जयपाल सिंह, संजीव शर्मा, काशीराम सैनी, शमशेर बहादुर बम, सतीश गुजराल, गौरव कश्यप, सुनील कुमार, अजय वर्मा, अश्वनी वर्मा, प्रवीण पैंगवाल, अमन, पुलकित शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिनव चौरसिया, नौशाद खान, जीके वैध, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्वनोई, रविंद्र पाल सिंह, सचिन कुमार, विकास कुमार, नितिन राणा, राधेश्याम विद्याकुल, जहांगीर मलिक, डॉ. रूपेश शर्मा, आशीष धीमान, सुमित यशकल्याण, सचिन सैनी और अनिल शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।



