हरिद्वार

“गंगा में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो को बचाया, चालक लापता..

बैरागी कैंप में वाहन धोने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप में मंगलवार देर शाम गंगा के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोग बह गए। हादसे में दो युवकों को पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया, जबकि बोलेरो चालक का पता नहीं चल सका। तीनों चमोली जिले के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, बैरागी कैंप में अर्द्धकुंभ मेले के कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों ने बड़े टापू के सामने गंगा में वाहन बहने की सूचना दी थी। इसके बाद कनखल पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने हिमांशु रावत निवासी आगर चट्टी, गैरसैंण और राकेश सिंह निवासी चमोली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जांच में पता चला कि बोलेरो चालक पुष्कर सिंह निवासी गांव सिमलखेत, थाना चौखुटिया, चमोली, सोनप्रयाग से सवारियां छोड़ने के बाद हरिद्वार पहुंचा था। इसके बाद वह दोनों युवकों के साथ गंगा में वाहन धोने उतरा था। इसी दौरान तेज बहाव में तीनों वाहन समेत बह गए।एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि लापता चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। चालक की तलाश में संयुक्त टीम जुटी है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!