अपराधहरिद्वार

“आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप..

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, गोली लगने से सीपी नौटियाल घायल, उपचार के बाद एम्स रेफर..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कनखल थाना क्षेत्र में हरिद्वार में तैनात इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी। गोली लगने से एसपी घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई। बेहतर उपचार और विस्तृत जांच के लिए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद कुछ समय से चल रहा था और चालक एसपी से नाराज था। इसी बीच दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर चालक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से एसपी घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस विवाद के कारणों और गोली चलाने की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल चालक की नाराजगी को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button