अपराधहरिद्वार

जमीन का झांसा, करोड़ों का खेल! एप्रो ग्लोबल कंपनी के नाम पर 7.20 करोड़ की चपत, मंगलौर पुलिस ने दो को दबोचा..!

मुजफ्फरनगर में प्लांट लगाने के लिए जमीन दिलाने का दिया था भरोसा, अभिलाषा से ऐंठ ली करोड़ों की रकम; एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर की टीम की कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रूड़की; जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एप्रो ग्लोबल कंपनी का प्लांट स्थापित कराने के लिए मुजफ्फरनगर में जमीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक महिला से 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली गई। मामले में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। करोड़ों की इस ठगी के मामले में पुलिस की कार्रवाई से आरोपितों में खलबली मची हुई है।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली में दर्ज इस बड़े धोखाधड़ी के मुकदमे को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था।प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुकदमे में वांछित दो आरोपितों कामिल हसन और तिलकराम उर्फ तेल्लूराम को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपित उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना छपार क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस के मुताबिक, वादिया अभिलाषा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एप्रो ग्लोबल कंपनी को जनपद मुजफ्फरनगर में प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे 7 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त की गई। इसके बाद रकम हड़पकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर मंगलौर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय रावत, अपर उपनिरीक्षक महेश चन्द, उपनिरीक्षक श्याम बाबू, कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल तेजपाल सिंह और कांस्टेबल चालक लाल सिंह शामिल रहे।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button