उत्तराखंड

“17 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, कई जिलों के कप्तान बदले..

मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर की कमान, सरिता डोबाल बनीं टिहरी की पुलिस कप्तान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को जारी स्थानांतरण आदेश में कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है, जबकि सरिता डोबाल को टिहरी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा नैनीताल, पौड़ी और चमोली समेत कई जिलों में भी पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल रहे मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। पंकज भट्ट को आइआरबी प्रथम बैलपड़ाव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में श्वेता चौबे को आइआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है, जबकि अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक चमोली नियुक्त किया गया है। देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी और अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। अजय गणपति कुमार को सेनानायक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय और जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है।वहीं, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात सरिता डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस और जगदीश चंद्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button