अपराधहरिद्वार

“घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, सोते परिवार को बंधक बनाकर समेट ले गए लाखों का माल..!

पीड़ित परिवार का आरोप; सफेद आई-20 कार से पहुंचे थे चार नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई कार, जांच में जुटी पुलिस..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की; गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाड़ली गुर्जर गांव में बीती देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चार नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की आई-20 कार से पहुंचे थे। घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे बदमाशों ने पिस्तौल और तमंचे के बल पर परिवार के सदस्यों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में जमकर लूटपाट की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।पीड़ित मीम पुत्र फैयाज के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य रात के समय घर में सो रहे थे। इसी दौरान चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उनकी पत्नी को तमंचे के बल पर ऊपर बने मकान में ले गए, जहां उनके बेटे और पुत्रवधू को भी बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को हथियारों के बल पर डराए रखा और घर में रखी नकदी व जेवरात समेट लिए।पीड़ितों का कहना है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक सफेद रंग की आई-20 कार दिखाई दे रही है, जिसके जरिए बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और मौका मुआयना किया है।रुड़की सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी इस संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर उसमें लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button