हरिद्वार

“चंद्रभान सिंह शहर कोतवाल, अमरजीत सिंह को ज्वालापुर की जिम्मेदारी, भगवान मेहर श्यामपुर और मनोज मेनवाल को मिला मंगलौर, नरेंद्र सिंह की बुग्गावाला छलांग..

पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने आधी रात ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया पूरा जिला, 13 इंस्पेक्टर सहित 94 पुलिसकर्मियों के तबादले, एसओजी हरिद्वार नितेश शर्मा, रुड़की रविंद्र कुमार के हवाले..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने आधी रात जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 इंस्पेक्टर समेत 94 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुए फेरबदल से थानों और कोतवालियों की तस्वीर बदल गई है। कई प्रमुख कोतवालियों के प्रभारी बदलने के साथ ही पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपनिरीक्षकों और अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है।तबादला सूची के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह को कोतवाली नगर (हरिद्वार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहादराबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह अब ज्वालापुर कोतवाली संभालेंगे। पुलिस लाइन से कैलाश भट्ट को कनखल, नंद किशोर भट्ट को रुड़की, राजेंद्र खोलिया को कलियर और विनोद गुसाईं को पथरी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।वहीं, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में तैनात मनोज मेनवाल को मंगलौर कोतवाली की कमान दी गई है। मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर को श्यामपुर कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन से राकेश शाह को रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल, संजय मिश्रा को खानपुर, कुंदन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा फेरबदल…..
इंस्पेक्टरों के साथ ही उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। झबरेड़ा के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को बुग्गावाला, बुग्गावाला के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा को गंगनहर, झबरेड़ा के वाचक मनोज गैरौला को पथरी और सीआईयू रुड़की में तैनात रविंद्र कुमार को रुड़की सीआईयू की जिम्मेदारी दी गई है। श्यामपुर के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को हरिद्वार सीआईयू भेजा गया है।इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है। मंगलौर, लक्सर, भगवानपुर, गंगनहर, सिडकुल, ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर समेत विभिन्न कोतवालियों में तैनात दारोगाओं और कर्मचारियों को नई तैनाती दी गई है।पुलिस लाइन से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को थानों और कोतवालियों में भेजा गया है। वहीं, कई पुलिसकर्मियों को एक कोतवाली से दूसरी कोतवाली में स्थानांतरित किया गया है। तबादला आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को थाना बुग्गावाला, अंकुर शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली गंगनहर, मनोज गैरौला को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली पथरी, अशोक सिरसवाल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली मंगलौर, अजय शाह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सिडकुल, रमेश सैनी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा, मनमोहन नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कलियर, रविंद्र कुमार को प्रभारी सीआईयू रुड़की और नितेश शर्मा को प्रभारी सीआईयू हरिद्वार बनाया गया है।यशवीर सिंह नेगी को चौकी हरकी पैड़ी कोतवाली नगर, अंशुल अग्रवाल को चौकी चंडीघाट कोतवाली श्यामपुर, जगमोहन रमोला को चौकी भीकमपुर कोतवाली लक्सर, अर्जुन कुमार को चौकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर, सुधांशु कौशिक को चौकी लंढौरा कोतवाली मंगलौर, उमेश लोधी को चौकी अस्पताल कोतवाली गंगनहर, नितिन बिष्ट को चौकी कोर्ट कोतवाली सिडकुल, विपिन कुमार प्रथम को चौकी मैस प्लांट कोतवाली रानीपुर, हेमेंद्र गंगवार को चौकी नारसन कोतवाली मंगलौर, बिंद्रेश नेगी को चौकी मण्डावर कोतवाली भगवानपुर, नवीन चौहान को चौकी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली नगर, नीरज रावत को चौकी बाजार कोतवाली बहादराबाद, विकास रावत को चौकी सम्राट कोतवाली नगर, मनोज कुमार को चौकी गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर, रविंद्र जोशी को चौकी तहसील कोतवाली गंगनहर, नवीन नेगी को चौकी जेल कोतवाली सिडकुल, शहजाद अली को चौकी इमलीखेड़ा कोतवाली कलियर और विक्रम बिष्ट को चौकी खड़खड़ी कोतवाली नगर भेजा गया है।दीप कुमार को कोतवाली बहादराबाद, प्रवीण बिष्ट को चुनाव सेल, देवेंद्र सिंह तोमर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बहादराबाद, राधाकृष्ण रतूड़ी को कोतवाली लक्सर, निशा को कोतवाली बहादराबाद, हाकम सिंह को कोतवाली श्यामपुर, धनराम शर्मा को कोतवाली झबरेड़ा, प्रकाश चंद्र को कोतवाली रुड़की, देवेंद्र पाल सिंह को कोतवाली गंगनहर, भावना पंवार को कोतवाली लक्सर, गिरीश चंद्र को कोतवाली मंगलौर, विजय प्रकाश को कोतवाली नगर, सोनल रावत को कोतवाली गंगनहर, संदीपा भंडारी को कोतवाली कनखल, पूजा पांडे को कोतवाली खानपुर, इंद्रजीत राणा और अनिल सिंह बिष्ट को कोतवाली लक्सर, मीनाक्षी बिष्ट को कोतवाली पथरी, मनीषा नेगी को कोतवाली नगर और प्रियंका डंगवाल को कोतवाली गंगनहर भेजा गया है।ज्योति नेगी को कोतवाली रुड़की, कमल सिंह चौहान को कोतवाली लक्सर, हेमदत्त भारद्वाज को कोतवाली नगर, चंद्र मोहन सिंह को कोतवाली कनखल, भजराम चौहान को कोतवाली लक्सर, अंशु चौधरी को कोतवाली ज्वालापुर, मंशा ध्यानी को कोतवाली ज्वालापुर, करुणा रैक्वाल और पंकज कुमार को कोतवाली सिडकुल, कर्मवीर सिंह को कोतवाली कनखल, महेंद्र पुंडीर को कोतवाली मंगलौर, शाहिदा प्रवीण को कोतवाली गंगनहर, दीपक चौधरी को कोतवाली ज्वालापुर, रोहित कुमार को कोतवाली बहादराबाद, डिंपल जोशी और कल्पना शर्मा को कोतवाली रानीपुर, आशीष भट्ट को कोतवाली कनखल, बालाराम जोशी को कोतवाली सिडकुल, संजीव चौहान को एसओजी शाखा, नवीन कुमार को कोतवाली ज्वालापुर, नंद किशोर बाड़ी को कोतवाली रुड़की, आशीष नेगी को कोतवाली पथरी, प्रदीप कुमार को कोतवाली मंगलौर, नीतिन चौहान और देवेंद्र सिंह चौहान को पुलिस कार्यालय, धर्मेंद्र राठी को कोतवाली बहादराबाद, कमलकांत रतूड़ी को कोतवाली भगवानपुर, रविंद्र सिंह और आनंद मेहरा को कोतवाली श्यामपुर, चंद्रमोहन सिंह को कोतवाली बहादराबाद तथा उपेंद्र सिंह को कोतवाली गंगनहर भेजा गया है।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button