
पंच👊नामा
रुड़की; जनपद में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गंगनहर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
सक्रिय पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत, सटीक सुरागरसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के कुल 17 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने कोतवाली गंगनहर में दर्ज चार वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित चार मोटरसाइकिलें, कोतवाली कनखल में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित एक मोटरसाइकिल व 12 अन्य संदिग्ध चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 17 वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी, पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर सालियर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर शाहपुर, रुड़की स्थित जियाउल हक के आम के बाग के पास खंडहर में छिपाकर रखे गए चोरी के 17 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें सुनसान स्थान पर छिपाकर रखते थे और मौका मिलने पर उन्हें ठिकाने लगाने की फिराक में रहते थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमों में विभिन्न धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। तीनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी….
1:- विपिन पुत्र समय सिंह, निवासी छापुरशेर अफगानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष)
2:- आशु कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष)
3:- शौकीन पुत्र शकीर, निवासी सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 38 वर्ष)
पुलिस टीम में शामिल रहे….
1:- प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव
2:- उपनिरीक्षक पंकज कुमार
3:- उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण
4:- अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि
5:- हेड कांस्टेबल युनूस बेग
6:- हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद
7:- कांस्टेबल राकेश राणा
8: कांस्टेबल अर्जुन सिंह
9:- कांस्टेबल राहुल
10:- कांस्टेबल वसीम (सीआईयू हरिद्वार)



