शिक्षाहरिद्वार

“एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्रवेश शुरू, शहर ही नहीं दूर-दूर से दाखिले के लिए पहुंच रहे छात्र..

एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवी हेल्प डेस्क पर कर रहे प्रक्रिया में मदद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीकॉम, बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश शुरू होते ही महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंचे। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के कारण इस वर्ष भी संस्थान विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है।एनएसएस-यूथ रेड क्रॉस की हेल्प डेस्क बनी विद्यार्थियों का सहारा….
प्रवेश प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों की हेल्प डेस्क बनाई गई है। स्वयंसेवक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन पत्र भरने, दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित विभाग तक पहुंचने में सहायता दे रहे हैं। इससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि बीकॉम में सामान्य वर्ग की कटऑफ 76 प्रतिशत तय की गई है। इस मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को 8 जुलाई को प्रवेश दिया जाएगा। ओबीसी वर्ग की कटऑफ 65 प्रतिशत और एससी वर्ग की 60 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जिनके प्रवेश 9 जुलाई को होंगे।बीए में सामान्य वर्ग की कटऑफ 63.6 प्रतिशत रखी गई है। इस वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश 8 जुलाई को होंगे, जबकि ओबीसी वर्ग की कटऑफ 51 प्रतिशत और एससी वर्ग की 43.6 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इन वर्गों के प्रवेश 9 जुलाई को कराए जाएंगे।प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों के प्राध्यापक और कर्मचारी पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।प्रवेश समन्वयक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने भविष्य की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस की हेल्प डेस्क विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल और तनावमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।वाणिज्य संकाय की प्रवेश समिति में डॉ. मनमोहन गुप्ता, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, डॉ. गीता शाह और नवीन कुमार शामिल रहे। कला संकाय में प्रो. जगदीश चंद्र आर्य (संयोजक), डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा और संजीत कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। विज्ञान संकाय में विनीत सक्सेना (प्रभारी एवं संयोजक), डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, यादविंदर सिंह और प्रिंस श्रोत्रिय ने प्रवेश प्रक्रिया का संचालन किया।महाविद्यालय परिसर में अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, डॉ. विजय शर्मा और डॉ. पल्लवी ने संभाली। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!