अपराधहरिद्वार

“सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा, अब भी थाने नहीं पहुंचे तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें..

पुलिस ने बढ़ाई जांच की रफ्तार, उर्मिला सनावर को भी जल्द नोटिस देकर हरिद्वार बुलाने की तैयारी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूछताछ के लिए जारी नोटिस के बावजूद शनिवार को वह बहादराबाद थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने ज्वालापुर स्थित उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। सूत्र बताते हैं कि सुरेश राठौर अब भी थाने नहीं पहुंचे तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।पुलिस से बातचीत में पूर्व विधायक ने शहर से बाहर होने की बात कही है और रविवार तक हरिद्वार लौटने का दावा किया है। इधर, पुलिस इस मामले में दूसरी नामजद आरोपी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को भी जल्द नोटिस थमाने की तैयारी में है, जिसके लिए सहारनपुर जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।गौरतलब है कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कथित बातचीत से जुड़े कई ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इन वायरल सामग्री में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे।मामले को लेकर शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दायरे में दोनों नामजद आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!