अपराधहरिद्वार

“युवक की हत्या के बाद पुलिस कप्तान नवनीत सिंह ने खुद संभाली कमान, बदमाशों को दो-टूक—बख्शे नहीं जाएंगे..

हथियारबंद हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में ताबड़तोड़ चेकिंग, संभावित ठिकानों पर दबिश; घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर कप्तान ने खुद लिया जायजा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में बाइक मैकेनिक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की पड़ताल की और पुलिस अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर भी स्थिति का जायजा लिया।कप्तान के निर्देश पर हत्यारोपितों की तलाश में पूरे जिले में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख मार्गों, जिले की सीमाओं और संपर्क मार्गों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों की तलाश में हर संभावित स्थान को खंगाला जा रहा है। किसी भी सूरत में हत्यारोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और बहुत जल्द बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।कप्तान के खुद मैदान में उतरने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। हत्याकांड को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें सुराग जुटाने और हमलावरों तक पहुंचने में जुटी हैं।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!