अपराधहरिद्वार

“गाय से दुष्कर्म पर भड़के हिंदूवादी कार्यकर्ता, आरोपी को मुस्लिम बताकर किया हंगामा, पहचान खुली तो उल्टे पांव लौटे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

खबर को सुनें

पन👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक गौशाला में गाय से दुष्कर्म के आरोप को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपित को मुस्लिम बताते हुए उसकी तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक कार्यकर्ता कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। पुलिस ने जब मामले की जांच कर आरोपित की पहचान बोंगला, बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति के युवक के रूप में स्पष्ट की तो कार्यकर्ता वहां से लौट गए। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।बताया गया कि रानीपुर क्षेत्र की एक गौशाला में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना के बाद मामला चर्चा में आया। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता रानीपुर कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपित को मुस्लिम बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते कोतवाली में भीड़ जुट गई और कार्यकर्ता आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि आरोपित की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपित बोंगला, बहादराबाद निवासी अनुसूचित जाति का युवक है। पहचान स्पष्ट होने के बाद कोतवाली में हंगामा कर रहे कार्यकर्ता वहां से लौट गए।हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गाय से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advt.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.
Back to top button
error: Content is protected !!