“12 अपर पुलिस अधीक्षक इधर से उधर, अभय प्रताप बने एसपी देहात हरिद्वार, शेखर चंद्र सुयाल राजधानी के एसपी सिटी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून; उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में हरिद्वार को भी महत्वपूर्ण बदलाव मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह को एसपी देहात हरिद्वार बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल को देहरादून नगर का एसपी सिटी बनाया गया है।
शासनादेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल मनोज कत्याल को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में उपसेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार अनूपा बड़ोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता एवं मा. उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल राजेश कुमार भट्ट को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली है।
31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक मिथिलेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता एवं मा. उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल भेजा गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है। शासन के इस फेरबदल को आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



