अपराधहरिद्वार

“नशे की लत पूरी करने को बाइक चोरी का चुना रास्ता, धरे गए शातिर..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस का एक्शन, 5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: बाइक चोरी की वारदातों पर आखिरकार पुलिस ने जोरदार प्रहार किया है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 5 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में वादी आनंद कुमार निवासी सुभाष नगर और वादिया रानी निवासी सराय ज्वालापुर की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमों में पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और चोरी हुए वाहनों की तलाश तेज कर दी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से 2 संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर बहादराबाद नहर पटरी मार्ग की झाड़ियों से 4 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।बरामद 5 मोटरसाइकिलों में से 2 के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य 3 वाहनों की जानकारी संबंधित थानों/जनपदों से जुटाई जा रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।गिरफ्तार आरोपी….
1:- सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला, जिला जींद (हरियाणा)
2:- प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी, इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी, हरिद्वार
बरामदगी….
स्प्लेंडर प्लस (2 मोटरसाइकिल – ज्वालापुर से संबंधित)
बजाज CT 100 (चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339)
हीरो स्प्लेंडर (काला-नीला) इंजन नंबर HA10EJDHK56046
हीरो स्प्लेंडर (नीला-काला) रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097पुलिस टीम…..
उपनिरीक्षक मनीष भंडारी, अपर उपनिरीक्षक प्रताप शर्मा, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल कपिल कुमार और कांस्टेबल मनोज डोभाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!