“कप्तान के सख्त तेवर: अपराध पर ताबड़तोड़ प्रहार, चारधाम ड्यूटी पर फुल फोकस—जवानों का सम्मान कर बढ़ाया मनोबल..
क्राइम मीटिंग, सैनिक सम्मेलन में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने दिए अहम निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में माह मार्च की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं, ट्रैफिक मैनेजमेंट और ऑपरेशन प्रहार की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।
एसएसपी ने साफ शब्दों में कहा कि चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने, अन्य विभागों से संवाद बनाए रखने और यात्रा मार्गों पर लगातार गश्त व पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने, यात्री वाहनों के दबाव के अनुसार वैकल्पिक मार्गों के उपयोग व दिशा-दूरी व क्यूआर कोड युक्त होर्डिंग्स शीघ्र स्थापित कराने पर जोर दिया।
ऑपरेशन प्रहार की समीक्षा करते हुए उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही गैंगस्टर्स और पेशेवर अपराधियों पर और कड़ा शिकंजा कसने, उनकी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नशा तस्करों, विशेषकर स्मैक कारोबार से जुड़े तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
एसएसपी ने थानों में आने वाली शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, सड़क दुर्घटना मामलों में प्रभावी मॉनिटरिंग, और गर्मी के मौसम को देखते हुए फायर स्टेशन को हाई अलर्ट मोड में रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
“जवानों की सुनी बात, मौके पर समाधान—31 कर्मी बने मैन/वुमेन ऑफ द मंथ”…
अपराध गोष्ठी के उपरांत पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न थानों और शाखाओं से पहुंचे जवानों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सम्मेलन के अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए माह मार्च 2026 के लिए 31 कर्मियों को “पुलिस मैन/वुमेन ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजा। इनमें 04 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।
एसएसपी ने कहा कि जटिल अपराधों के सफल अनावरण और फील्ड में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की मेहनत से पुलिस की छवि मजबूत होती है। उन्होंने सभी जवानों को इसी तरह समर्पण और प्रोफेशनलिज्म के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित कार्मिकों की सूची…..
कोतवाली नगर – उपनिरीक्षक हाकम सिंह तोमर
थाना कनखल – उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर
थाना श्यामपुर – अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़
कोतवाली ज्वालापुर – हेड कांस्टेबल कलम दास
थाना बहादराबाद – कांस्टेबल जयपाल
कोतवाली रानीपुर – कांस्टेबल महेन्द्र तोमर
थाना सिडकुल – कांस्टेबल मनीष
कोतवाली रुड़की – महिला कांस्टेबल स्वीटी
कोतवाली गंगनहर – महिला कांस्टेबल मीनू
थाना कलियर – अपर उपनिरीक्षक रामअवतार
थाना पथरी – कांस्टेबल दौलतराम
कोतवाली लक्सर – हेड कांस्टेबल दिनेश चन्द
थाना खानपुर – हेड कांस्टेबल गोविन्द सिंह
कोतवाली मंगलौर – उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल
थाना भगवानपुर – कांस्टेबल राहुल कुमार
थाना झबरेड़ा – कांस्टेबल राजदीप
थाना बुग्गावाला – कांस्टेबल धन्नादास
पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय – महिला कांस्टेबल कल्पना पाण्डे
सीआईयू रुड़की – हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी
कार्यालय क्षेत्राधिकारी मंगलौर – कांस्टेबल विजेन्द्र तोमर
पुलिस लाइन हरिद्वार – अपर उपनिरीक्षक कालीशंकर पाण्डेय
पुलिस लाइन हरिद्वार – हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार
40 पीएसी हरिद्वार – उपनिरीक्षक इखलाक मलिक
परिवहन शाखा – चालक कांस्टेबल मुकेश चौहान
फायर स्टेशन मायापुर – फायरमैन मदन लाल
फायर स्टेशन रुड़की – फायरमैन रविन्द्र सिंह
फायर स्टेशन लक्सर – फायरमैन प्रदीप रावत
अभियोजन कार्यालय हरिद्वार – महिला कांस्टेबल विमला
यातायात रुड़की – कांस्टेबल सुनील कुमार
यातायात हरिद्वार – कांस्टेबल दीपक चमोली
पुलिस दूरसंचार – हेड कांस्टेबल मंयक सिंह रावत




