हरिद्वार

“पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन, राजधानी में एसएसपी नवनीत सिंह और एसपी सिटी अभय सिंह को सीएम धामी ने मेडल से किया सम्मानित

हरिद्वार पुलिस के 19 अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिले विभिन्न पदक और प्रशस्ति पत्र, गणतंत्र दिवस पर चयनित 12 पुलिसकर्मी भी हुए सम्मानित..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हरिद्वार पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण किया और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर पूरी जिम्मेदारी और उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया। एसएसपी नवनीत सिंह और एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर) से सीओ शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ संजय चौहान और निरीक्षक गोविंद कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य) से फायर सर्विस चालक अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल आबिद, उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक, हेड कांस्टेबल मंगल सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, कांस्टेबल दीपक चंद्र, कांस्टेबल हर्ष उनियाल, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल अंकित रावत और कांस्टेबल नितिन कुमार को सम्मानित किया गया। हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।26 जनवरी को चयनित पुलिसकर्मी भी सम्मानित…
विगत 26 जनवरी के अवसर पर चयनित हरिद्वार के 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (विशिष्ट कार्य) से एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह, निरीक्षक शांति कुमार, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, फायरमैन दिनेश कुमार, कांस्टेबल राहुल आर्या और कांस्टेबल दीप गौड़ को सम्मानित किया गया।पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर) से सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी व पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (सेवा के आधार पर) से निरीक्षक हितेश कुमार और हेड कांस्टेबल पूर्ण सिंह रावत को सम्मानित किया गया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में ध्वजारोहण किया। जनपद के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!