हरिद्वार

“कांवड़ मेले की सफलता के ‘साझेदार’ सम्मानित, हर चेहरे पर दिखी खुशी.!

एसपी निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ शिशुपाल नेगी ने बढ़ाया हौसला..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; कांवड़ मेला-2026 की भीड़, यातायात और सुरक्षा की चुनौती के बीच खाकी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यवस्था संभालने वाले सहयोगियों को शुक्रवार को सम्मान मिला। कोतवाली श्यामपुर में आयोजित सम्मान समारोह में एसपीओ, पत्रकारों, स्टेकहोल्डर्स, आपदा मित्रों समेत विभिन्न सहयोगी वर्गों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में हुए इस आयोजन में अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले की शांतिपूर्ण और सफल समाप्ति सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।सहयोग और सतर्कता से बनी बेहतर व्यवस्था : निशा यादव….
पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध निशा यादव ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। एसपीओ, स्टेकहोल्डर्स, आपदा मित्रों और पत्रकारों ने पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और शिवभक्तों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।साझी जिम्मेदारी से सफल हुआ महाआयोजन : अभय सिंह…..
पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस बल के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा। सभी के बेहतर समन्वय, मुस्तैदी और सेवाभाव से कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र में मेले के दौरान कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सफलता मिली।साझी मेहनत का शानदार नतीजा है कांवड़ मेला 2026: शिशुपाल नेगी….
क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 जैसे विशाल आयोजन को सकुशल संपन्न कराना टीमवर्क का परिणाम है। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शिवभक्तों की सहायता में सभी का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सूचनाओं और बेहतर समन्वय से कई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया गया। कांवड़ मेले की सफलता में सहभागी प्रत्येक व्यक्ति बधाई और सम्मान का हकदार है।श्यामपुर क्षेत्र में सहयोगियों ने निभाई अहम भूमिका…..
कोतवाली श्यामपुर के थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने सम्मान समारोह में सहयोगी सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान पुलिस के साथ एसपीओ, पत्रकारों, स्टेकहोल्डर्स और आपदा मित्रों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाई। उनके सहयोग से भीड़ प्रबंधन से लेकर शिवभक्तों की सहायता और आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान तक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकीं।समारोह में पुलिस के अधिकारियों सहित कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपीओ, पत्रकार बंधुओं, स्टेकहोल्डर्स और आपदा मित्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ गणमान्य नागरिकों, आरटीसी जवानों, होमगार्ड, पीआरडी जवानों और अन्य सहयोगी कर्मियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेला-2026 की सफलता किसी एक विभाग की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों हाथों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने ड्यूटी निभाई, व्यवस्था संभाली, जरूरतमंद शिवभक्तों की मदद की और समय पर महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!