हरिद्वार

“स्वच्छता को दें प्राथमिकता, अपनी आदतों में बदलाव लाएं : डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद..

80वें स्वतंत्रता दिवस पर खालसा कॉलोनी में भव्य आयोजन, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
रोशनाबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खालसा कॉलोनी, रोशनाबाद स्थित श्री त्रिलोकी महादेव मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगरवासियों के नेतृत्व में आयोजित समारोह में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गढ़वाली लोकगीत और बच्चों की प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कॉलोनी के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जेपी शर्मा और मनोवैज्ञानिक एवं समाजसेवी डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सभी नगरवासियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।स्वच्छता को बनाएं जीवन का हिस्सा : डॉ. प्रसाद….
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें अपने सामाजिक दायित्वों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें अपनी खालसा कॉलोनी को स्वच्छ रखना होगा। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, लेकिन स्वच्छता के मामले में अभी भी काफी काम किए जाने की जरूरत है। जब तक हम अपनी आदतों में बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक देश, शहर और कॉलोनी को पूरी तरह स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर के साथ आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता का भी ध्यान रखें। डॉ. प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। हमें अपनी आदतों को बदलने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी स्वच्छता और जिम्मेदारी की अच्छी आदतें सिखानी होंगी। बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करने से भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान : जेपी शर्मा…..
कार्यक्रम में श्री जेपी शर्मा ने भी कॉलोनीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी लोग आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें।उन्होंने कहा कि कॉलोनी के सभी लोगों को मिलकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए और नई पीढ़ी को देशप्रेम, संस्कार तथा सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना चाहिए।बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम……
समारोह में बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति गीतों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन हर सिंह मारवाड़ी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।बड़ी संख्या में मौजूद रहे कॉलोनीवासी…….
समारोह में खालसा कॉलोनी के सम्मानित निवासी दिनेश मेहता, शिव सिंह नेगी, आशा टमटा, दीपक उपाध्याय, इंद्रजीत गोसाई, पुष्कर, गजेंद्र रावत, मनोज नेगी, नरेंद्र, भुवन डिमरी, आनंद सिंह रावत, प्रमोद तिवारी, श्रावण मेहरा, सतीश मैखुरी, बलवंत जीना, राजपाल रावत और महिपाल रावत मौजूद रहे।वहीं खालसा कॉलोनी की नारी शक्ति से पिंकी प्रसाद, आशा, दीपा नेगी, कारगी नेगी, सुनीता, हिमानी और रक्षिता ने कार्यक्रम में सहभागिता की। बुजुर्गों और युवा पीढ़ी के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य के रूप में नन्हे-मुन्ने बच्चों आदित्य, कृष्णा, मानसी और नीतू ने भी समारोह में भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कॉलोनीवासियों में देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने स्वच्छता, आपसी सहयोग और नई पीढ़ी को बेहतर संस्कार देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!