अपराधदेहरादून

“सड़क पर हुड़दंग पड़ा भारी, प्रेमनगर पुलिस ने 30 वाहन किए सीज..

पटाखे फोड़ने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से लेकर रैश ड्राइविंग तक पर शिकंजा, 15 वाहनों के काटे चालान..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क पर अराजकता फैलाने और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर दून पुलिस ने शिकंजा कस दिया। मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने,

रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग समेत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 30 दोपहिया और चौपहिया वाहनों को सीज कर दिया। वहीं, 15 वाहनों से 12 हजार रुपये का नकद जुर्माना भी वसूला गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों को आने-जाने वाले वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में प्रेमनगर एसएचओ नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाकेदार आवाज निकालने, रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 30 टू-व्हीलर व फोर-व्हीलर वाहनों को सीज किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 अन्य वाहनों के चालकों से 12,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर नियमों की अनदेखी कर खुद के साथ-साथ दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!