हरिद्वार

“किताबों के साथ सेहत का पाठ, मदरसा रशीदिया में ऐतिहासिक हेल्थ कैंप..

पार्षद अहसान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर, बीपी, एनीमिया, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य जांच के साथ बच्चों को दिए जरूरी टिप्स..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार/ज्वालापुर: किशोर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और बच्चों में बीमारियों की शुरुआती पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को मदरसा दारुल उलूम रशीदिया, ज्वालापुर में विशाल एडोलिसेंट चाइल्ड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की ओर से आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता वार्ड-44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने की।शिविर में 1122 बच्चों, किशोरियों और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक परिवर्तनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।स्वास्थ्य शिविर के दौरान बीपी मापन, एनीमिया जांच, पोषण संबंधी स्क्रीनिंग, त्वचा एवं सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग भी की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का सबसे संवेदनशील दौर होता है और इस दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारियों की पहचान होने पर गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। शिविर में जिन बच्चों को विशेष उपचार की आवश्यकता महसूस हुई, उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रेफर किया गया।मदरसा प्रशासन ने भी ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की बात कही। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. शुभम, डॉ. गौरव, डॉ. मृणालिनी, स्टाफ नर्स दीपिका, रीना, समरीन, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, वॉलंटियर्स एवं मदरसा स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। वहीं सीएमडी धर्मेंद्र चौधरी, मुख्य कार्यकारी प्रबंधक गीता वर्मा व फील्ड मैनेजर शहनाज हुसैन की सक्रिय भूमिका भी आयोजन को सफल बनाने में अहम रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!