
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ अशोभनीय हरकत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर दबोच लिया। घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल था,
वहीं पुलिस की तत्परता ने साफ कर दिया कि महिला एवं बाल अपराधों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 6 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी के इस गंभीर मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश, महिला व बाल अपराधों पर जीरो टॉलरेंस…..
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश पहले से ही सभी थाना-कोतवाली स्तर पर जारी हैं, जिसके चलते पुलिस ने बिना देर किए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबोचा आरोपी….
थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी शिव कुमार बाबा को तिरछा पुल क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का स्पष्ट संदेश—ऐसे अपराधों पर होगी सख्त कार्रवाई….
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ कहा है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस टीम में शामिल….
1:- उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल
2: उपनिरीक्षक रचना पठानिया
3:- हेडकांस्टेबल कांस्टेबल कुलदीप सिंह



