अपराधहरिद्वार

“नशे के धंधेबाजों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 6.59 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा तस्कर..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कार्रवाई, दवा चौक से पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार; नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.59 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए थाना सिडकुल पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दवा चौक सिडकुल क्षेत्र से आरोपी शुभम कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी रांगड़वाला, कलियर शरीफ, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.59 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, कांस्टेबल रिपेंद्र कैन्तुरा और कांस्टेबल महावीर शर्मा, शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!