
पंच👊नामा
पिरान कलियर; रेन बसेरे में परिवार के साथ सुरक्षित ठहरी छह साल की मासूम के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। देर रात सामने आई इस वारदात ने रेन बसेरे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची के परिजन लंगर लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बच्ची के साथ वारदात होने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना के समय रेन बसेरे के आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके।
बताया जारहा है कि बच्ची अपने परिजनों के साथ रेन बसेरे में ठहरी हुई थी। देर रात परिजनों को बच्ची के साथ घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जो घटना के दौरान रेन बसेरे अथवा आसपास मौजूद थे। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी हैं।
इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घटना की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



