अपराधउत्तराखंड

“लंबे समय से पुलिस को छका रहा था फरार इनामी नशा तस्कर, एसओजी प्रभारी रणजीत तोमर की टीम ने बिजनौर में बिछाया जाल और दबोच लाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
कोटद्वार; नशे के धंधे से जुड़े फरार आरोपियों के खिलाफ कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने NDPS एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 2500 रुपये के ईनामी वांछित नशा तस्कर को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी एसओजी रणजीत सिंह तोमर की अहम भूमिका रही। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी और सर्विलांस के जरिए आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे रायपुर सादात से दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक कोतवाली कोटद्वार में दर्ज मुकदमे से संबंधित अब्दुल रऊफ पुत्र अनीफ अहमद, निवासी टाण्डा माईदास, सफरूद्दीन नगर, नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी के लगातार फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने उस पर 2500 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।प्रभारी एसओजी रणजीत सिंह तोमर की अगुवाई में टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी के साथ सर्विलांस की मदद ली। पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कस्बा रायपुर सादात, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश से वांछित ईनामी अब्दुल रऊफ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम…
1:- रणजीत सिंह तोमर — प्रभारी एसओजी/सीआईयू कोटद्वार
2:- हेडकांस्टेबल गुरमीत — कोतवाली कोटद्वार
3:- कांस्टेबल अवनीश — सीआईयू कोटद्वार
4:- कांस्टेबल सितांशु — सीआईयू कोटद्वारपुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करों में खलबली….
ईनामी नशा तस्कर की दूसरे राज्य से गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। खास तौर पर प्रभारी एसओजी रणजीत सिंह तोमर की अगुवाई में टीम द्वारा की गई सुरागरसी और सर्विलांस आधारित कार्रवाई के चलते लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका। पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!