हरिद्वार

“साबिर पाक के उर्स मेले में दौरान ‘मेला ग्राउंड’ में हंगामा! जूस का ठेला हटाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भीड़ ने घेरा, भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को फटकारनी पड़ी लाठियां..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
पिरान कलियर; विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स मेले में जायरीनों की भारी भीड़ के बीच झूला सर्कस ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब गन्ने के जूस का ठेला हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों और ठेला संचालक के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद कुछ जायरीनों व लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती रही। सूचना मिलने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर जमा भीड़ तितर-बितर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला सर्कस ग्राउंड में लगे गन्ने के जूस के ठेले को हटाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों और ठेला संचालक के बीच पहले कहासुनी हुई। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ठेला संचालक की बाइक को लेकर जाने लगा, जिस पर ठेला संचालक और आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों को घेर लिया। बढ़ते विवाद के बीच पुलिसकर्मियों ने खुद को घिरा हुआ देख मामले की सूचना थाने को दी।कुछ ही देर बाद थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारीं, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर हट गए। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई, जबकि संबंधित बाइक को भी अपने साथ थाने ले जाया गया।

वहीं, जूस के ठेके के स्वामी शाहरुख ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसने झूला सर्कस के ठेकेदार को भुगतान कर मेले के ग्राउंड में ठेला लगाने के लिए स्थान लिया था। उसका कहना है कि उसने इसके लिए ठेकेदार को 25 हजार रुपये शुल्क भी अदा किया था। शाहरुख के अनुसार, एक पुलिसकर्मी मौके पर आया और उसके साथ हाथापाई करने लगा और दूसरी चाबी लगाकर उसकी बाइक ले जाने का प्रयास किया। जब उसने बाइक ले जाने का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।शाहरुख ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा भीड़ हटाने के दौरान हुई कार्रवाई में उसके हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद झूला सर्कस ग्राउंड के बाहर कुछ समय तक स्थिति बिगड़ी, हालांकि अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!